News

Friday 11 May 2012

Russian plane wreckage found, all passengers dead

cleanmediatoday.blogspot.com

रूसी विमान का मलबा मिला, सभी यात्रियों की 


मौत

क्लीन मीडिया संवाददाता 


जकार्ता: 11 मई: (सीएमसी)  इंडोनेशिया में बुधवार को 


लापता हुए रूसी सुखोई विमान का मलबा मिल गया है, 


विमान चूर चूर हो गया है। इसमें सवार सभी लोग मारे गए 


हैं। राहतकर्मियों ने जकार्ता के दक्षिण में बोगोर शहर के 


इलाके माउंट सलाक में मलबा बरामद किया है। यहीं से शव 


भी मिले हैं। विमान का बुधवार को उड़ान भरने के 21 मिनट 


बाद ही रडार से संपर्क टूट गया था।


राष्ट्रीय तलाशी एवं राहत एजेंसी के प्रवक्ता गागाह प्राकोसो ने 


बताया कि हमने इस इलाके से शवों को बरामद किया है, 


लेकिन अभी संख्या के बारे में कुछ नहीं कह सकते। हमें कोई 


जीवित नहीं मिला है। बोगोर स्थित अतंग संजया हवाई अड्डे 


के अधिकारी मेजर अली उमरी लुबिस ने बताया कि विमान 


का मलबा पश्चिम जावा प्रांत में माउंट सलाक इलाके में एक 


चट्टान के पास पाया गया है। उन्होंने कहा कि मलबा 1,500 


मीटर की ऊंचाई वाले इलाके में पाया गया है। सुखोई सुपरजेट 


-100 विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद 10 हजार फुट की 


ऊंचाई से छह हजार फुट पर आ गया था। इस विमान में 


इंडोनेशिया के व्यवसायी, रूसी दूतावास के अधिकारी और 


पत्रकार सवार थे। विमान में आठ रूसी नागरिक, अमेरिका 


और प फ्रांस के एक-एक नागरिक के सवार होने की बात भी 


कही गई है।

No comments:

Post a Comment